फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 16 -- फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को अभिभावकों के साथ बैठक की गई। इस दौरान विद्यालय की निदेशक मिथलेश अग्रवाल ने अभिभावकों से स्कूल की बेहतरी के लिए सुझाव मांगे। अभिभावकों ने सुझाव दिए भी। अभिभावकों को पुरस्कृत भी किया गया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। इस अवसर पर उप निदेशक अंजू राजे, प्रिंसिपल संजय बिष्ट, शिवानी दीक्षित व श्रवण मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...