गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मान्यता प्राप्त संगठनों, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ एवं महिला शिक्षक संघ के आह्वान पर टेट से मुक्ति के लिए अध्यादेश लाने की मांग को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी बेसिक शिक्षा के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मंडलीय मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने बताया कि 25 फरवरी को भी शिक्षक राजेश धर दूबे, संजीव राय व आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में विरोध जारी रहेगा। चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...