रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन आफ इण्डिया के बैनर तले टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों ने शिक्षण कार्य और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी बीआरसी प्रशिक्षण में सहभागिता आदि का प्रतीकात्मक विरोध जताया। इसी क्रम में धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विकास क्षेत्र छतोह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षक अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर शिक्षक शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।वहीं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र यादव ने कहा कि आगामी 26 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.