पौड़ी, मई 5 -- जूनियर हाईस्कूल (पूमा) शिक्षक संघ ने वर्षों से लंबित विभिन्न समस्याओं के हल की मांग उठाई है। कहा कि लंबित मांगों का हल नहीं तक लोकेशन ट्रेस कर सभी छात्रों व शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं भेजी जाएगी। उन्होंने जिलाशिक्षाधिकारी प्रांरभिक शिक्षा को ज्ञापन भेजकर जल्द ही शिक्षकों की समस्याएं हल करने की मांग की है। सोमवार को जूनियर हाईस्कूल(पूमा) शिक्षक संघ ने जिलाशिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को ज्ञापन दिया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी, जिलामंत्री मुकेश काला ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों ने अपनी लोकेशन ट्रेस कर स्विफ्ट चैट पर अपनी व छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थित नहीं भेजने का निर्णय लिया है। कहा कि जब तक सभी प्रधानाचार्यो व सहायक अध्यापकों को मोबाइल, नेटवर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.