चंदौली, फरवरी 14 -- चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को सदर बीआरसी पर हुई। इसमें शिक्षकों की टेट अनिवार्यता का मुद्दा उठाया गया। साथ ही इसकी समाप्ति तक एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए निर्णय लिया गया। इसके अलावा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं वेतन एरियर, डीए एरियर, चयन वेतनमान और सेवा मुक्त शिक्षकों की पेंशन पत्रावलियों को समय से पूर्ण करने एवं समय से भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामइच्छा सिंह, उपेंद्र बहादुर सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, मदन तिवारी, राकेश पांडेय, हरेंद्र प्रताप सिंह, श्रवण कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह यादव, अभिनंदन कुमार पांडेय, शैलेश चौबे सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...