देवरिया, दिसम्बर 6 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार को पथरदेवा बीआरसी पर परिषदीय शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। इसमें शिक्षकों ने आसन, प्राणायाम और विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। चयनित शिक्षकों की प्रतियोगिता आठ दिसंबर को डायट पर होगी। खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शिक्षकों की प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें शिक्षकों ने त्रिकोणासन, नटराज आसन, हलासन, शीर्षासन, वृक्षासन, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, आकाश मुद्रा, सूर्य मुद्रा, पृथ्वी मुद्रा व सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल ने छ: पुरुष और दो महिला शिक्षकों का चयन किया। चयनित होने वाले शिक्षकों में अरविंद चौहान, शाहआलम, साजिद अली, मोहम्मद सफीक खान, आशुतोष कुमार, सुमन मिश्रा...