गया, दिसम्बर 15 -- प्राथमिक विद्यालय भलूहार चौगाईं में सोमवार से शिक्षकों के सामूहिक आर्थिक सहयोग से स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। बच्चे ऑडियो-वीडियो (प्रोजेक्टर) माध्यम से बेहतर शिक्षा ग्रहण करेंगे। विद्यालय के सभी शिक्षकों के आपसी आर्थिक सहयोग से ऑडियो वीडियो युक्त कक्षा का संचालन होगा। विद्यालय के प्रधान शिक्षक विक्रम कुमार ने बताया कि जब से बच्चों को पढ़ने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है तभी से विद्यालय में बच्चों की निरंतर उपस्थिति रहती है। साथ ही, बच्चे रुचि के साथ बेहतर तरीके से समझकर सीख रहे हैं। क्योंकि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यह सीखने का सबसे बेहतर माध्यम माना जाता है। विद्यालय के बच्चों में सीखने के प्रति गजब का उत्साह और उमंग दिख रहा है। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका पिंकी कुमारी, कुमारी ललिता यादव, शिक्षक जैनेन्द्र कुमार आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.