पलामू, जनवरी 4 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के शिक्षकों की रविवार को हुई बैठक में18 जनवरी 2026 को रांची में प्रस्तावित शिक्षकों की बैठक को सफल बनाने की की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वप्रथम बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय शिक्षक संघ के संरक्षक ब्रजनंदन शर्मा के निधन के आलोक में 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण दुबे, प्रधान सचिव जीतेंद्र द्विवेदी, संजीव तिवारी, रविशंकर गुप्ता, प्रभाकर मिश्रा, विकास राय, रामानुज पांडेय आदि ने भी विषय रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...