दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा। जिले में 10 वर्षों से अधिक से कार्यरत 34 हजार 540 कोटि के शिक्षकों ने राज्य के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र को मेल पर ज्ञापन भेजकर अनुरोध किया है कि हम शिक्षकों को भी प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति दी जाए। इस कोटि के शिक्षकों के प्रतिनिधि इफ्तेखारुल ने बताया कि हम लोगों की मांग नियमावली के अनुकूल है, फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक के समय एचएम में प्रोन्नति देने को लेकर निर्देश भी जारी किया गया, पर उसे ठंडे बस्ते में डाल चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...