फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 19 -- फर्रुखाबाद। कायमगंज के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने नारेबाजी कर अपने हक की आवाज बुलंद की। शिक्षक नेताओं ने कई समस्यायें बतायीं और प्रांतीय नेतृत्व की ओर से दिये गये दिशा निर्देशों के अनुरूप आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल, अश्वनी चतुर्वेदी, उदय यादव, मुकेश राजपूत, रहवर हुसैन, प्रवल प्रताप सिंह, राजकुमार, मुन्नी यादव, रुचि गंगवार, रेनू, प्रियंका, हेमलता, अर्चना आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...