हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमआईईटी कुमाऊं में भारतीय शिक्षण मंडल के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इनोवेशन सिम्पोजियम का समापन हो गया है। इस दौरान विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि वोडाफोन इंडिया के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट सुदीप पंत ने कहा नवाचार केवल तकनीक पर नहीं, बल्कि उन लोगों पर भी केंद्रित होना चाहिए जिनके लिए वह समाधान बनाया जा रहा है। उन्होंने 12 से 25 वर्ष की आयु को नवाचार और उद्यमिता के लिए सबसे महत्वपूर्ण बताया। यहां विशिष्ट अतिथि डॉ. चेतन नेगी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, डॉ. आशुतोष भट्ट, एमआईईटी कुमाऊं के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बीएस बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण कुमार, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ डॉ. कमल राव...