गंगापार, फरवरी 5 -- विकास खंड मेजा के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण शारदा के तीन दिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जहां उन्हें शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः विद्यालय लाने और उनकी विशेष दक्षता वृद्धि के गुर सिखाए गए। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, शिक्षा का अधिकार केवल कागजों तक सीमित न रहे, यह सुनिश्चित करना हम शिक्षकों की जिम्मेदारी है। नोडल एआरपी प्रवीण दुबे ने तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को उन शिक्षण विधियों से लैस करना है, जिससे स्कूल छोड़ चुके बच्चों में पढ़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.