बेगुसराय, जनवरी 3 -- भगवानपुर। कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर मेहदौली में शनिवार को क्लास 1 से 3 तक के नामित शिक्षकों को अकादमिक अनुसमर्थन विषय विशेषज्ञ शिक्षक के द्वारा दिया गया। संकुल संचालक कृष्ण कुमार व समन्वयक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर शिक्षण पद्धति नई तकनीकों व शैक्षणिक सामग्री के उपयोग में मदद करती है ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सके। कार्यशाला में शिक्षकों को वर्ग शिक्षण में आने वाली समस्याओं व कठिन बिंदुओं पर विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा समाधान बताया गया। साथ ही वर्ग कक्ष में नवाचार करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी शिक्षकों को मासिक कार्य योजना बनाने को कहा गया। मौके पर अजनीश, शानू, श्वेता, संगीता, मीरा, सुमन, तहसीन, बिंदिया, राधा, ज्योति, बेबी, सुभद्रा, कविता, ज्योति आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.