टिहरी, दिसम्बर 14 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रवीर नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड कीर्ति नगर में हुई। बैठक में तहसील दिवस में शिक्षकों को आपत्तिजनक शब्द कहे जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार सार्वजनिक स्थान पर ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाना जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य नहीं है। इस तरह शिक्षकों का अपमान किया गया है। जिसका की संगठन घोर विरोध करता है। यदि इस शब्द को सम्बंधित द्वारा वापस नहीं लिया और माफी नहीं मांगी, तो सभी शिक्षक संगठन इसका विरोध एवं आंदोलन करेंगे। साथ ही संगठन के सदस्यों के ने जिलाधिकारी के आदेश 8 किलोमीटर की परिधि में निवास करने की संबंध में कहा गया कि यह केवल शिक्षकों पर लागू होता है या अन्य विभागों पर भी। जिस नियम का हवाला दिया जा...