जमशेदपुर, जनवरी 4 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में 2004 में नियुक्त शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस बाबत आदेश अगले 15 दिन में जारी करने की बात कही है। शनिवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल वरीय शिक्षक प्रतिनिधि सुनील कुमार के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक से 2004 में नियुक्त शिक्षकों को विभागीय अधिसूचना के आलोक में परिकल्पित तिथि 22 दिसंबर 2003 से नियुक्त मानते हुए उसी दिन से वित्तीय लाभ तथा वरीयता की गणना करने संबंधी आदेश के शीघ्र अनुपालन की मांग की। इसपर जिला शिक्षा अधीक्षक ने अगले 15 दिन के अंदर निर्देश जारी कर संबंधित विभागीय आदेश का अनुपालन करते हुए वित्तीय लाभ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.