घाटशिला, फरवरी 1 -- शिक्षकों को मिला कंप्यूटर का प्रशिक्षण पोटका। प्रखंड के मध्य विद्यालय रसुनचोपा में आईसीटी योजना के तहत एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा से सशक्त बनाना तथा विद्यार्थियों में तकनीकी और डिजिटल कौशल का विकास करना रहा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। शिक्षकों को छात्रों को कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ेने की जरूरत है ताकि छात्र, छात्राएं भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। फोटो कैप्शन 31 पोटका 2 कंप्यूटर प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षक व संस्था के प्रतिनिधि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.