हल्द्वानी, फरवरी 21 -- हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन को लेकर 'सीक्रेट ऑफ हेल्थ' कार्यशाला आयोजित की गई। हेल्थ साइकोलॉजिस्ट मुनेश मुनी ने योग और विपश्यना ध्यान के माध्यम से मन और शरीर के बीच संतुलन स्थापित करने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। दीर्घकालिक रोगों में मानसिक कारकों की भूमिका, दैनिक जीवन की चुनौतियों को सहजता से पार करने के उपाय बताएं। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उपप्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...