लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्यकर्मियों की भांति परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को भी अपनी चल-अचल सम्पत्तियों का पूरा ब्यौरा 31 जनवरी तक मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने सभी जिम्मेदारों के नाम निर्देश जारी कर दिए है। निर्देश में मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि जिन शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों द्वारा नियमानुसार पोर्टल पर चल-अचल सम्पत्तियों का विवरण 31 जनवरी 2026 तक अपलोड कर दिया जाएगा, उन्हें ही जनवरी का देय वेतन फरवरी में भुगतान किए जाने की कार्यवाही उनके नियंत्रक अधिकारी अथवा आहरण वितरण अधिकारी द्वारा की जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...