चमोली, दिसम्बर 6 -- पोखरी सभागार में शनिवार को कक्षा-स्तरीय सीखने के प्रतिफलों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय शिक्षक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सेमिनार में शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षण, प्राथमिक कक्षाओं में मात्राओं की सहज समझ, रोचक गतिविधियों से गुणन सिखाने, कला के माध्यम से सृजनशीलता बढ़ाने तथा विज्ञान-तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मटूड़ा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षक बच्चों को मनोरंजक व प्रभावी तरीक़े से शिक्षा दे सकेंगे। प्रशिक्षण देने वालों में ब्रह्मानंद किमोठी, राकेश भट्ट, अनीता राणा, सरिता किमोठी, आरती बंगवाल, पंकज पांडे, लता कोहली, रवीन्द्र रावत और संदीप नेगी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...