धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से आयोजित दो दिवसीय पेडगॉजी सेमिनार का समापन शनिवार को हुआ। यह कार्यशाला शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के डिजाइन और उद्यमिता पर क्षमता निर्माण (सीबीडीई) के तहत आयोजित हुआ। समापन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षकों को नई सोच, नए टूल्स और व्यावहारिक शिक्षण तरीकों से जोड़ने में मदद करती हैं, जिससे छात्र, शिक्षा को उद्योग और वास्तविक जीवन से बेहतर तरीके से जोड़ सकें। प्रतिभागियों ने भी कार्यशाला को उपयोगी और प्रेरक बताते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। मौके पर 26 शिक्षकों को प्रमाणपत्र दिया गया। प्रमाणपत्र का वितरण प्रो. सुधीर वरदराजन प्रोग्राम डायरेक्टर, सीबीडीई (शिक्षा मंत्रालय)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.