जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला युवा उत्सव की सफलता के लिए जिला कला, संस्कृति पदाधिकारी द्वारा सभी संगीत शिक्षकों, कला शिक्षा शिक्षकों, नृत्य शिक्षकों एवं विज्ञान शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 05 दिसम्बर को जिला युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य और समूह लोक गीत प्रतियोगिता होगी। 06 दिसम्बर को कथा लेखन, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद, चित्रांकन और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होगी। 08 दिसम्बर को जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल में किया जाएगा। शिक्षकों को उनके दायित्वों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में समन्वय हेतु नियुक्त किया गया। विद्यालयों में प्रतिभागियों के चयन, अभ्यास एवं मार्गदर्शन के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया। बैठक में 04 दिसम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्र...