पटना, दिसम्बर 2 -- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम शर्मा ने शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा और शिक्षकों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षकों के केन्द्रीय वेतनमान के अनुसार वेतन देने की मांग उठाई। इसके साथ ही बीपीएससी से नियुक्त प्रधान शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के तर्ज पर वेतन निर्धारण कर महंगाई भत्ता, मेडिकल, शहरी और मकान किराया भत्ता देने समेत कई मांगों को रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...