पूर्णिया, फरवरी 16 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।कसबा अस्पताल के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों से चयनित दो-दो शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए एमबी टूल किट पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की। प्रशिक्षण सत्र में ब्लॉक स्तर के मास्टर ट्रेनर बीसीएम, बीएचएम तथा आरबीएसके के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय शंकर बबलू की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के संचालन एवं तकनीकी सहयोग में युगल किशोर एवं उत्तम कुमार, फिया फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय स्तर पर बच्चों में एनीमिया की पहचान और रोकथाम, संतुलित आहार की आवश्यकता, प्रत्येक बुधवार आयरन फोलिक एसिड वितरण की प्रक्रिया तथा विभाग द्वारा विकसित ई-शिक्षा कोष प्लेटफॉर्म पर आंकड़ों की ...