सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। जिले में बीपीएससी से अनुशंसित व काउंसिलिंग करा चुके टीआरई थ्री के शेष वंचित विद्यालय अध्यापक पद के अभ्यर्थियों को पांच अप्रैल को औपबंधिक नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्यवस्था की गई है। डीईओ प्रमोद कुमार साहु ने बताया कि पांच अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक कार्यालय के काउंटर पर संबंधित अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा। शेष करीब 225 अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। औपबंधिक नियुक्ति पत्र उन्हीं विद्यालय अध्यापक अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा, जो पूर्व में डीआरसीसी पर हुए काउंसिलिंग करा चुके है। डीईओ ने बताया कि औपबंधिक नियक्ति पत्र केवल बीपीएससी से अन ुशंसित संबंधित अभ्यर्थियों को ही मिलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.