गाजीपुर, फरवरी 6 -- मरदह। मरदह ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रुक्कापुर में तैनात अध्यापक के लगातार स्कूल न जाने का आरोप लगाते हुए पिरथीपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद ने बीएसए और मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज करायी है। सुरेश प्रसाद का आरोप है अध्यापक के लगातार गायब रहने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीईओ मरदह दीनानाथ साहनी का कहना है कि प्रकरण की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...