श्रावस्ती, जनवरी 7 -- श्रावस्ती, संवाददाता। शिक्षकों के समायोजन में अनियमितता का आरोप लगा है। शिक्षक संघ ने डीएम व सीडीओ को ज्ञापन देकार कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि दिव्यांग व महिला शिक्षकों को उनके नजदीकी विद्यालय के बजाय दूर के स्कूलों में भेज दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के समायोजन में हुई अयमितता को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलायक्ष विनय कुमार पांडेय की अगुवाई में बुधवार को डीएम अश्वनी कुमार पांडेय व सीडीओ शाहिद अहमद को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों के समायोजन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम व सीडीओ का अवगत कराया कि शिक्षकों के पास के विद्यालय में रिक्ति होने के बाद भी उनका समायोजन दूरस्थ विद्यालयों में किया गया है। कई दिव्यांग व महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.