भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय में बुधवार को डीईओ राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र समेत सभी प्रखंडों के बीईओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान की समीक्षा रहा। डीईओ ने बताया कि जिले में अब भी कई शिक्षकों का वेतन लंबित है, जिस पर पटना मुख्यालय ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने सभी बीईओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रखंडों में शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया तुरंत पूरी करें और देरी पर जवाबदेही तय करें। बैठक में स्कूलों की साफ-सफाई से जुड़ी हाउस कीपिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। डीईओ ने कहा कि निजी एजेंसियों के माध्यम से यह कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए ताकि विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण बना रहे। बैठक में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी म...