लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्राथमिक शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए गए ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब 19 जनवरी कर दी गई है। पहले ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की तिथि 25 दिसंबर निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में शिक्षक तकनीकी कारणों से आनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। विशेषकर ऐसे शिक्षक, जिनकी नियुक्ति 26 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच हुई है, तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। हाईकोर्ट के आदेश के तहत 11 अगस्त 2023 को नियुक्त शिक्षकों का कहना है कि एनआइओएस की रजिस्ट्रेशन साइट पर नियुक्ति तिथि के कालम में 11 अगस्त 2023 तक की ही तिथि चयन की अनुमति मिल रही है। इसके बाद की तिथि दर्ज करने का विकल्प न होने के कारण वे आवेदन से वंचित रह गए। बीएड योग्यता के आधार पर नियुक्त शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.