बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। डायट कार्यालय में चल रहे सामाजिक विज्ञान विषय के शेष पांच विकास खंडों के 186 शिक्षकों का प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण बहुत जरूरी है, क्योंकि यह शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों, व्यक्तिगत जरूरतों को समझने और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने में सक्षम बनाता है। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ती है, नोडल कल्याण पांडेय और सह नोडल डॉ. ऋचा शुक्ला ने बताया कि नई शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा, आईसीटी का प्रयोग, सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला और शिक्षण की नई विधियों पर शिक्षकों को प्...