बरेली, दिसम्बर 25 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद बरेली के जिलाध्यक्ष हरिशंकर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने को गंभीर नही लग रही है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक दिवस पर की गई घोषणा को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे प्रदेश भर के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों मे रोष व्याप्त है प्रदेश सरकार अपने वादे के मुताबिक इससे संबंधित शासनादेश जल्द जारी करे। कहा कि सरकार ने इसकी घोषणा करके वाह-वाही लूटी थी। लेकिन घोषणा के लगभग पांच माह बीत जाने के बाद भी आज तक कैशलेस चिकित्सा का शासनादेश नही आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.