छपरा, फरवरी 24 -- शिक्षक संगठनों ने जताया आभार छपरा , एक संवाददाता। शिक्षकों के लंबे इंतजार के बाद प्रोन्नति की रास्ता साफ हो गया है। इसको लेकर शिक्षक संगठनों ने विभागीय पदाधिकारियों का आभार जताया है। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने इस पहल के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को धन्यवाद दिया है व कहा है कि शिक्षकों को लंबे समय से कालबद्ध प्रोन्नति का इंतजार था। विभागीय निर्देश के अनुसार प्रशिक्षित के रूप में मूल कोटि (बेसिक ग्रेड) के पद पर 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले स्थानीय निकायों के साथ-साथ वर्तमान में कार्यरत वैसे विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक,प्रधान शिक्षक जो पूर्व में स्थानीय निकाय शिक्षक के रूप में मूल कोटि में कार्यरत रहे हैं। उनकी सेवा अवधि की गणना कर प्रोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर...