मैनपुरी, फरवरी 4 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक जिला संरक्षक रामपाल सिंह के नेतृत्व मे करहल रोड स्थित एक जिम सेंटर पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व समस्त प्रकार के लंबित एरियर भुगतान ग्रांट कालातीत होने से पहले कर दिए जाएं। जिस ब्लॉक का एफएलएन ट्रेनिंग का पैसा अवशेष है, उस ब्लॉक के संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए अविलंब भुगतान कराएं। जिला मंत्री सुधीर चौहान ने कहा कि जिन शिक्षकों की जो भी समस्याएं कार्यालय में लंबित हैं समय से निराकरण हो। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष कश्यप ने सभी ब्लॉक कमेटियों को निर्देशित किया कि शिक्षकों की समस्याओं का संकलन कर उनका ईमानदारी से समाधान कराएं। राजीव मिश्रा ने कहा कि एमडीएम व विद्यालय के सफल संचालन के लिए रसोइया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.