गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को आयोजित निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में जनपद के विद्यालयों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने निपुणता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के कठिन परिश्रम व समर्पण से जनपद के 76 प्रतिशत विद्यालय निपुण घोषित हो चुके हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह यात्रा यहीं नहीं रुकनी चाहिए। जो विद्यालय निपुण हो चुके हैं, उनके शिक्षक अपने अनुभव व रणनीतियों को अन्य विद्यालयों के साथ साझा करें, ताकि समस्त विद्यालयों में छात्रों को निपुण दक्षताएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि निपुणता केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक निरंतर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.