हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल की कार्यकारिणी बैठक रविवार को विजय वाटिका बैंकेट हाल में हुई। इसमें मंडल और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मंडल अधिवेशन के आयोजन पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि कुमाऊं मंडल का अधिवेशन ऊधमसिंह नगर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला रुद्रपुर में 23-24 दिसंबर को होगा। दो दिवसीय अधिवेशन शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, सेवा शर्तों और शिक्षा क्षेत्र में सुधारों पर केंद्रित रहेगा। तय किया गया कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जल्द ही कुमाऊं मंडल के माध्यमिक शिक्षा अपर निदेशक, नैनीताल से मुलाकात कर औपचारिक अनुमति ली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने की। संचालन मंडल मंत्री डॉ. रविशंकर गुसाईं ने किया। प्रव...