सीवान, फरवरी 5 -- सीवान, एक संवाददाता। रिविलगंज प्रखंड के प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने शिक्षकों के समसामयिक समस्याओं के निराकरण हेतु बिहार के शिक्षा विभाग के सचिव से मुलाकात की। प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने वार्ता के दौरान सचिव,माध्यमिक शिक्षा से लंबी अवधि से कार्यरत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रमोशन एवं जिला के भीतर स्थानांतरण से संबंधित कुछ व्यावहारिक कठिनाइयों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके त्वरित समाधान की मांग की। डॉ राहुल राज ने शिक्षा सचिव को इस तथ्य से भी अवगत कराया कि माध्यमिक शिक्षकों के पदोन्नति के लिए रिक्ति की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। शिक्षकों के अनुभव एवं वरिष्ठता के अनुरूप पदोन्नति न हो पाने से व्यापक असंतोष का भाव उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानांतरण हेतु जिला के भीतर ...