शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए फिर नई तिथि मिल गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 16 मई तक आवेदन के सत्यापन की तिथि बढ़ाते हुए बीएसए को आदेश जारी किया है। आगे की प्रक्रिया के लिए संशोधित कैलेंडर जारी किया जाएगा। एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए पहले जोड़ा (पेयर) बनाने की तिथि 26 अप्रैल से 10 मई, दूसरी बार पांच से 15 मई व तीसरी बार 14 से 20 मई तय की गई। इसके तहत बुधवार से शिक्षकों को ओटीपी शेयर कर जोड़ा बनाने की प्रक्रिया शुरू करनी थी, लेकिन यह शुरू नहीं हो सकी। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से बुधवार को ऑनलाइन आवेदन के सत्यापन की तिथि को 16 मई कर दिया गया। पहले यह 13 मई थी। निदेशक की तरफ से कहा गया कि कुछ जिलों ने तिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.