धनबाद, नवम्बर 13 -- धनबाद। जिले के 57 गणित-विज्ञान के शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने शिक्षकों से प्रतिक्रिया ली। उन्होंने आगामी मैट्रिक व इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम को ध्यान में रखकर तैयारी कराने को कहा। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र व सैंपल सेट का प्रैक्टिस कराने की सलाह दी। मौके पर एडीपीओ आशीष कुमार, एपीओ अशोक पांडेय ने प्रशिक्षण कार्यक्रम व शिक्षकों की सराहना की। प्रमाण-पत्रों का वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.