पटना, मई 27 -- राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के जवाब देने की क्षमता का मूल्यांकन होगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जो सीखा, वे स्कूलों में किस तरह उसका अनुपालन कर रहे हैं, मूल्यांकन में यह जांचा-परखा जाएगा। एससीईआरटी ने इसके लिए पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार, स्कूलों में टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों की टीम पहुंचेगी। वह टीम कक्षा में बैठकर देखेगी कि बच्चों के सवाल पर शिक्षक उसका जवाब कैसे दे रहे हैं। विभाग का मानना है कि भारी खर्च कर शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के बाद स्कूलों में सुधार हुआ या नहीं, मूल्यांकन का मूल मकसद यही है। एक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की टीम को पांच स्कूलों में मूल्यांकन का जिम्मा मिलेगा। मूल्यांकन में पांच स्तर की ग्रेडिंग की जाएगी और 23 बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जांच की जिम्मेदारी अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.