लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने को लेकर गहरी चिन्ता व्यक्त की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने बताया है कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य केवल नाम मात्र की चल रही है। उन्होंने बताया कि जून-जुलाई में हुई स्कूल पेयरिंग फिर टीईटी मुद्दा,ऑनलाइन हाजिरी के बाद अब सरप्लस समायोजन के चक्कर में शिक्षक खींचा-तानी में मानसिक तौर पर परेशान हैं, जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर साफ देखा गया है। दो महीने से चल रहे एसआईआर ने शिक्षा व्यवस्था को तो चौपट ही कर दिया। शिक्षक और शिक्षामित्र के बीएलओ में ड्यूटी लगने से नौनिहालों की शिक्षा केवल कागजों पर चलती नजर आ रही है। कहीं एक शिक्षक तो कहीं शिक्षा मित्र के सहारे चल रहे स्कूल में बच्चे आते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.