पटना, दिसम्बर 11 -- तकनीकी कारणों से मोबाइल एप से हाजिरी नहीं बन पाने के चलते राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के कटे हुए वेतन के भुगतान पर जिलों से रिपोर्ट मांगी गयी है। इससे संबंधित निर्देश प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को दिये हैं। इससे संबंधित मामला बिहार विधानसभा में शून्यकाल में सदस्य मुरारी मोहन झा ने उठाया था। निर्देश में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि राज्य में कार्यरत शिक्षकों की हाजिरी तकनीकी कारणों से मोबाइल एप पर नहीं बन पाती है और वेतन कट जाता है। ऐसे शिक्षकों का कटा हुआ वेतन वापस करने और भौतिक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान करने की सरकार से मांग की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...