हल्द्वानी, जनवरी 31 -- एमबी इंटर कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारियों के वेतन से रकम कटने के बाद पेंशन खाते में नहीं पहुंची 35 लाख से अधिक की धनराशि का गोलमाल, कॉलेज के 18 से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारियों का मामला हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमबी इंटर कॉलेज में न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को लेकर बड़ा गोलमाल सामने आया है। कॉलेज के करीब 18 शिक्षक-कर्मचारियों के वेतन से हर माह एनपीएस के लिए काटी गई रकम उनके पेंशन खातों में जमा नहीं हो पाई है। जांच में अब तक 35 लाख रुपये से अधिक की राशि का पता नहीं चला है। इससे शिक्षकों में नाराजगी हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन से एनपीएस के तहत 20 से 30 हजार की रकम हर माह वेतन खाते से काटी जाती है। लेकिन यह रकम एमबी इंटर कॉलेज के शिक्षकों के पेंशन खातों में क्रेडिट नहीं हुई। कुछ शिक्षकों ने जब अपने पेंशन खातों की...