बिजनौर, जनवरी 31 -- लोकप्रिय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष व विवेकानंद इंटर कॉलेज महामंत्री टीकम सिंह ने वित्तविहिन शिक्षकों के उपचार के लिए कैशलश चिकित्सा व्यवस्था को कैबिनेट में मंजूरी प्रदान के जाने पर सीएम योगी का आभार जताया। इस निर्णय से शिक्षक साथियों में अत्यंत प्रसन्नता एवं उत्साह की लहर व्याप्त है। कैशलेश कार्ड के माध्यम से शिक्षकों को इस योजना से जोड़कर सरकार ने शिक्षक समाज के हित में एक सराहनीय एवं जन कल्याणकारी कार्य किया है। इन सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। मौके पर गणेश ठाकुर शिवकुमार कटारिया प्रशांत तोमर विकास चौधरी धानू सिंह धर्मेंद्र सिंह आदि शिक्षकों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.