लखीसराय, मई 20 -- बड़हिया, एक संवाददाता। शताब्दी से भी अधिक पुराना और वर्ष 1912 में स्थापित व अनवरत संचालित प्लस टू उच्च विद्यालय बड़हिया, शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गौरवशाली परंपरा के लिए जाना जाता है। यह विद्यालय न केवल बड़हिया प्रखंड, बल्कि जिला भर में अपने शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्रतिष्ठित रहा है। कभी मुंगेर जिले के अधीन एमजे-5 की श्रेणी में गिने जाने वाले पांच उत्कृष्ट विद्यालयों में इसका नाम आता था। अब यह विद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पीएम श्री योजना से जुड़ चुका है। हाल ही में नगर संचालित श्री गणेश कन्या मध्य विद्यालय को भी इसमें संविलियन किया गया है। जिससे अब कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होनी है। लेकिन यह विस्तार अपने साथ गंभीर समस्याएं भी लेकर आया है। जिसका मुख्य कारण शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.