भोपाल, फरवरी 18 -- मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 4,38,317 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। करीब डेढ़ घंटे के अपने बजट भाषण में देवड़ा ने इस बजट को GYANII (ज्ञानी) थीम पर आधारित यानी G (गरीब कल्याण), Y (युवा शक्ति), A (अन्नदाता किसान), N (नारी शक्ति) के साथ I (औद्योगीकरण) तथा I (इंडस्ट्री विकास) से जुड़ा हुआ बताया। विपक्ष की टोका-टोकी और व्यवधानों के बीच देवड़ा ने यह बजट पेश किया। इस दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने राज्य के लोगों पर बढ़ते कर्ज के बोझ पर चिंता जताई और नारेबाजी की। विपक्ष ने विधायक निधि नहीं बढ़ाए जाने को लेकर भी हंगामा किया।जनता पर नहीं आया किसी नए टैक्स का बोझ बजट की प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो राज्य सरकार ने जनता पर किसी नए टैक्स का बोझ नहीं डाला है। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.