गया, जनवरी 3 -- शिक्षकों की समस्या पर 13 जनवरी को सुनवाई गया जी, प्रधान संवाददाता शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए गया कलेक्ट्रेट में 13 जनवरी को डीएम शशांक शुभंकर सुनवाई करेंगे। जो शिक्षकों अपनी समस्या का समाधान चाहते हैं वे 11 जनवरी तक कलेक्ट्रेट स्थित हेल्प डेस्क या पूछताछ केन्द्र पर आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि, इस सुनवाई में शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर शिकायत नहीं सुनी जाएगी। इसके अलावा 29 जनवरी को विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित पदाधिकारी और कर्मियों की समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। संबंधित लोग 27 जनवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि जो आवेदन मिलने पर बेहतर तरीके से सुनवाई हो पाएगी। समस्या के निदान का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.