बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक मोमिन अंसार सोसाइटी कार्यालय में की गयी। जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा ने कहा कि चयन वेतनमान समेत शिक्षकों की अन्य समस्याएं दूर कराने के लिए बीएसए को अवगत कराया जायेगा। महामंत्री फरहत हुसैन ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। सदस्यों को उपहार से सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन यादव ने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्यायें हैं दूर करायी जायें। शिक्षकों के प्रयास से बेसिक स्कूल बदलाव की ओर हैं। बेसिक के स्कूल परिषदीय स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। अकबर अली खान, जमीर अहमद, विकार उद्दीन, भुवनेश गोबिल, सोमदत्त शर्मा, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद अयूब, अतीक उर रहमान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.