बरेली, फरवरी 10 -- बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भेंट वार्ता की। जिसमें कई समस्याओं पर चर्चा की गई। कुछ बिंदुओं पर सकारात्मक वार्ता भी रही। जिला अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने बताया, प्रमुख मांगों में महिला शिक्षकों के बाल्य की बोर्ड परीक्षा के साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने के बाद भी कार्यालय द्वारा उनके बाल्य देखभाल अवकाश को अस्वीकृत किया जा रहा है जो कि अत्यंत चिंतनीय विषय है। जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा, जिला मंत्री डॉक्टर शिखा अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष पारुल चंद्रा,ब्लॉक अध्यक्ष भुता अवनीश गंगवार एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.