गया, जनवरी 8 -- संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्याओं को जाना। जिला व राज्य स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं को दूर कराने का भरपूर प्रयास होगा। 10 दिनों के अंदर डीईओ के साथ बैठक करेंगे। समाज में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हैं। सरकार का भी पूरा ध्यान है। उक्त बातें बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को रेडक्रॉस सभागारमें आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में कहीं। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता व शिक्षकों के प्रवक्ता रहे नर्मदेश्वर शर्मा उर्फ पन्ना बाबू की याद में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके ऊपर बड़ी जिम्मेवारी है। कहा कि जिला स्तर की समस्याओं के लिए दस दिनों के अंदर जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। राज्य स्तर की समस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.