शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर बीएसए कार्यालय सभागार में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने शैक्षिक और प्रशासनिक मुद्दे उठाए। प्राथमिक शिक्षक संघ समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष विद्यालय स्तर पर आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, शैक्षणिक कार्यों के संचालन और सेवा संबंधी समस्याओं को रखा। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, जिला मंत्री देवेश बाजपेई, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, मुनीश मिश्र, यशपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। बीएसए दिव्या गुप्ता ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.