विकासनगर, मार्च 12 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की नव निर्वाचित ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षाधिकारी से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए जल्द कार्यवाही की जानी जरूरी है। शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल, ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को छह माह में एक बार सर्विस बुक देखने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बीईओ को बताया कि कई विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे संचालित हो रहे हैं, ऐसे सभी विद्यालयों की सूची जिला मुख्यालय को नए शिक्षा सत्र से पहले भेजी जानी जरूरी है, जिससे कि तबादलों और नई नियुक्तियों के दौरान इन विद्यालयों में शिक्षको की तैनाती हो सके। बताया कि कई शिक्षकों के एरियर का भुगतान लंबे समय से लंबित है, एरियर भुगतान किए जाने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.